ST Hindi Help

You can find information about tecnology in this blog such as Mobile review, App review, Youtube , Gaming and many other things in easy and easy language .

How To make PDF File With Multiple Photos


क्या आप अपने फ़ोटो को pdf में कन्वर्ट करना चाहते है। अगर आप कन्वर्ट करना चाहते है। तो आप इस लेख को अंत तक पड़ते रहिए। क्योंकि आज के इस लेख में मैं आपको ये बताने वाला हूँ की आप अपने फ़ोटो को pdf में कैसे कन्वर्ट कर सकते है। मैं आपको बहुत ही आसान तरीका बताऊंगा और बहुत ही आसान भाषा में बताऊंगा जिससे आपको समझने में भी कोई दिक्कत नहीं आयेगी।

Also Read - Photo Editing Apps for Free 2020


मैं आपको 3 ऐसे तरीका बताऊंगा जिससे आप अपने फ़ोटो को pdf में कन्वर्ट कर सकते है। एक ही pdf फ़ाइल में आप बहुत सारे फ़ोटो को ऐड कर सकते है। मैं आपको 3 ऐसे वेबसाइट के बारे में बताने वाला हूँ। जहाँ से आप अपना pdf फ़ाइल बना सकते है। सबसे अच्छी बात ये है की ये वेबसाइट बिल्कुल फ्री है। आप अपना pdf1 फ़ाइल फ्री में बना सकते है। आप बहुत सारे थर्ड पार्टी Apps की मदद से भी pdf फ़ाइल बना सकते है। लेकिन मैं आपको इस लेख में वेबसाइट के बारे में ही बताने वाला हूँ।


ये सब वेबसाइट में आपको कुछ नहीं करना होता है। आपको सिर्फ जाना है उसके बाद अपना फोटो अपलोड करना है। उसके बाद आपका pdf फ़ाइल हो गया तैयार। उसके बाद आप उसे डाउनलोड कर लीजिये। तो हमलोग ज्यादा समय बर्बाद नहीं करेंगे। आपका समय मैं बर्बाद नहीं करने वाला। तो फिर देर किस बात की चलिए शुरू करते है।

How To make PDF file With Photos


(1) Smallpdf.com



तो सबसे पहला जो वेबसाइट आता है व है smallpdf.com इस वेबसाइट से आप अपना पीडीएफ फ़ाइल बना सकते है। तो अभी मैं आपको बताता हूँ कि आपको यहाँ क्या करना है। तो सबसे पहले आपको इस वेबसाइट में चले जाना है। उसके बाद center में ही आपको एक ऑप्शन दिखाई देगा जो कि है choose file. 

choose file में आप क्लिक करके अपना फ़ोटो choose कर सकते है। तो सिम्पली आपको उसमें क्लिक कर देना है और अपना फ़ोटो choose कर लेना है। एक ही pdf फ़ाइल में आप अपना मर्जी जितना चाहे उतना फोटो लगा सकते है। choose करने के बाद आपको उसे pdf में कन्वर्ट करना है। राइट साइड टॉप कार्नर में आपको एक convert  का बटन दिखाई देगा। तो आपको उसमें क्लिक कर देना है। उसके बाद आपका फ़ोटो हो गया कन्वर्ट। तो आपको उसे डाउनलोड करना है। डाउनलोड करने के लिए आपको उस डाउनलोड बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद आपका सारा काम पूरा हो गया।

(2) ilovepdf.com


हमारा दूसरा जो वेबसाइट आता है व है ilovepdf.com तो इसमें आपको क्या करना है। सबसे पहले आपको इस वेबसाइट को ओपन करना है। ज्यादा कुछ आपको करने की जरूरत नहीं। सबसे पहले आपको सेलेक्ट इमेज में क्लिक करना है। उसके बाद आपको अपना फ़ोटो choose करना है। इसमें भी आप एक या एक से ज्यादा choose कर सकते है। अपलोड हो जाने के बाद convert to pdf बटन में आपको क्लिक करना है। उसके बाद क्या डाउनलोड कर लीजिये।

(3) pdf2go.com


हमारा तीसरा नंबर का जो वेबसाइट है व है pdf2go.com तो सबसे आपको इसे ओपन करना है। उसके बाद आपको एक choose फ़ाइल का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको उसमें क्लिक  करके अपना फ़ोटो को अपलोड कर लेना है। अपलोड हो जाने के बाद आपको स्टार्ट का बटन में क्लिक कर देना है। आपका फ़ोटो pdf में कन्वर्ट हो जायेगा। उसके बाद आपको डाउनलोड कर लेना है।

तो ये थे 3 वेबसाइट जहाँ से आप अपना pdf फ़ाइल बना सकते है। ये सब वेबसाइट बिल्कुल फ्री है। तो अगर आपको ये लेख पसंद आयी है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर कीजिये और मुझे कमेंट करके बताइये की आपको ये लेख कैसे।

Post a Comment

0 Comments

Search